अपने फोन में apps को ऐसे छीपाएं : आपके अलावा और कोई नहीं देख पाएगा इन apps को

Apne phone me apps hide kaise kare

Apne phone me apps hide kaise kare

आज के समय में Android smartphone हमारे जीवन का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा बन चुका है। क्योंकि हम अपने daily life में स्मार्टफोन का इस्तेमाल जरूर करते हैं। फोन का इस्तेमाल हम सिर्फ कॉलिंग, मैसेजिंग के लिए ही नहीं करते, बल्कि हम अपने फोन में WhatsApp, Instagram, Facebook, upi apps, photos, videos और कई जरूरी documents भी रखते हैं, इसलिए स्मार्टफोन में हमारी privacy कई बार चिंता की वजह बन जाती है।

कई बार हमें अपना फोन अपने दोस्तों, बच्चों और रिश्तेदारों को देना पड़ जाता है। इसके बाद हमारे मन में यह डर रहता है कि कहीं वह हमारे personal apps यह हमारे social media accounts ना खोल लें। यह समस्या लगभग हर किसी के साथ होती है, और इस समस्या का सबसे सरल समाधान होता है फोन में apps को hide करना।

इसलिए आज हम इस लेख Android phone me apps hide kaise kare के माध्यम से सरल भाषा में यह समझेंगे कि हम अपने फोन में एप्स को कैसे hide करें, इन एप्स को hide करना क्यों जरूरी है, और क्या एप्स को hide करने से वह हमेशा के लिए गायब या डिलीट हो जाते हैं? और हम उन hide apps को वापस कैसे ला सकते हैं।

Android phone me apps hide kaise kare 

1. Inbuilt feature से ऐप को hide करना

आजकल के ज्यादातर Android phones में एप्स को hide करने का विकल्प पहले से ही मौजूद होता है। और यह apps को hide करने का सबसे अच्छा तरीका भी माना जाता है।

Samsung फोन में app hide कैसे करें

 1. सबसे पहले फोन के home screen पर long press करें

Android phone me apps hide kaise kare

2.उसके बाद settings या home screen के setting पर टैब करें

Android phone me apps hide kaise kare

3. फिर आपको hide apps के विकल्प को चुन लेना है

Android phone me apps hide kaise kare

4. अब आप जिन apps को hide करना चाहते हैं उन्हें चुन लें

5.अब “Done” या “apply ” के विकल्प को चुन लें।

Android phone me apps hide kaise kare

इस तरीके का इस्तेमाल करके आपने जिस भी app को hide किया है, अब वो app आपके home screen और app screen दोनों से hide हो जायेगा।

Redmi/ xiaomi phone में app hide कैसे करें

इन फोंस में apps को hide करने का तरीका थोड़े अलग तरह का होता है, क्योंकि हर फोन में apps को hide करने का तरीका अलग-अलग हो सकता है। तरीका- सबसे पहले फोन के setting को open करें, फिर apps पर टैब करें, उसके बाद app lock के विकल्प को चुने, अब app lock को इनेबल कर दें, फिर hidden apps के section में जाकर ऐप को सेलेक्ट करें।

 Realme phone में app hide कैसे करें

तरीका- सबसे पहले फोन की setting को open करें, अब privacy/ security section में जाएं, फिर app encryption/ hide apps के विकल्प को सेलेक्ट करें, password को सेट करें, अब एप्स को सेलेक्ट करके hide करें।

2. Launcher का इस्तेमाल करके apps को hide कैसे करें

Launcher का मतलब एक ऐसे ऐप से होता है जो आपके फोन के home screen और drawer को customise करता है। यानी अगर आपके फोन में एप्स को hide करने का विकल्प inbuilt नहीं होता है तो, launcher apps को hide करने का best solution होता है। 

Nova Launcher से apps को hide करना

तरीका- सबसे पहले Play Store से Nova Launcher को इंस्टॉल कर लें, उसके बाद डिफॉल्ट लांचर सेट करें, अब home screen पर long press करिए, फिर Nova setting को open करिए, उसके बाद app drawer पर जाइए, hide apps के विकल्प को चुनिए, अब apps को select करके बाहर आ जाइए। अब वह ऐप आपके app drawer में नहीं दिखेगा। 

3. Third party apps से app को hide करना 

Play Store पर आपको कई सारे ऐप्स मिल जाएंगे जो आपके फोन में apps को hide करने का काम करती हैं। जिनमें कुछ ऐप्स है – calculator vault, App Hider इत्यादि।

 Calculator vault से ऐप को hide कैसे करें

तरीका- सबसे पहले calculator vault को इंस्टॉल करें, उसमें password set करें, जिन apps को hide करना है उन्हें सेलेक्ट करें, original apps को डिलीट कर दें। अब ये apps सिर्फ आपको calculator vault के अंदर ही मिलेंगे, बाहर नहीं।

Secure folder/ private space के इस्तेमाल से ऐप को hide करना

कुछ Android phones में आपको secure folder या private space का विकल्प देखने को मिल जाता है, क्योंकि secure folder एक अलग स्पेस होता है जिसमें आपके apps और data पूरी तरह से अलग रहते हैं।

Secure folder का इस्तेमाल करना – अपने फोन के setting को ओपन करें, security and privacy के विकल्प पर जाएं, secure folder को इनेबल करें, pin/ fingerprint को सेट करें, अब आप जिन एप्स को  hide करना चाहते हैं उन एप्स को इसमें hide कर दें।

Android phone me apps hide kaise kare Apps को disable करके 

Apps को disable करके हाइड करने का तरीका सबसे ज्यादा यूजफुल उन apps को hide करने के लिए होता है जो आपके फोन के सिस्टम के apps होते हैं। तरीका – अपने फोन के setting को ओपन कर लें, apps के विकल्प को चुने, जिस ऐप को hide करना है उसे सेलेक्ट करें, अब disable के विकल्प पर टैब करें। Disable करने के बाद वो app फोन में दिखाई नहीं देगा।  

Android phone me apps hide kaise kare यह जानने के बाद अब हमें यह जानना है कि उन hidden apps  को वापस कैसे लाएं

Hidden apps को वापस लाना

आप जिस भी app को hide से वापस लाना चाहते हैं, तो आपने उस app को hide करने के लिए जो तरीका अपनाया था उसे reverse कर दे।

इस प्रकार

Inbuilt Feature से : hide apps के सेक्शन में जाकर app को unhide कर दें।

Launcher से : hide apps की लिस्ट से उन apps को हटा दें।

Third party apps से: Vault से उस hide apps को restore करें।

• Apps को hide करते समय ध्यान रखें- अपने pin/ password को strong रखें।

• Unknown apps को परमिशन कभी ना दें।

• सभी चीजों का backup जरूर रखें।

Also Read: फोन में करना है बैकग्राउंड Apps को बंद : तुरंत अपनाइये ये Useful Tips.

FAQ’s

1. क्या apps को hide करना सुरक्षित है? 

हां, अगर आप app को hide करने के लिए किसी trusted method ( विश्वसनीय तरीके) का इस्तेमाल करें। 

2. क्या बिना app के apps को hide कर सकते हैं?

हां, बिना app के apps को hide किया जा सकता है, लेकिन तब,जब आपके फोन में apps को hide करने का फीचर inbuilt हो।

Android phone me apps hide kaise kare जानने के बाद अब हम लेख के निष्कर्ष पर चलते हैं।

Conclusions(निष्कर्ष ):

Also Read:गैलरी से डिलीट हुई Photo को वापस लाने के 100%Working Tip’s With पॉवरफुल Recovery गाइड 2025।

आज के समय में हर स्मार्टफोन यूजर यह चाहता है कि उनके फोन में कुछ चीजे प्राइवेट रहें। जैसे – उनके upi, गूगल के apps और social media apps इत्यादि।और इन चीजों को प्राइवेट बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है apps को hide करना। ऊपर दिए हुए लेख Android phone me apps  kaise kare के माध्यम से हमने यह समझा कि हम किस प्रकार एप्स को hide कर सकते हैं, जिसमें हमने कई तारीको के बारे में जाना। जैसे – फोन के inbuilt feature, app launcher इत्यादि। इसके साथ ही हमने यह भी जाना कि हम इन इन hidden apps को वापस कैसे ला सकते हैं, और एप्स को  hide करते समय हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top