The best realme phones under 10000

10000 एक ऐसा बजट है जिसमें बहुत सारी मोबाइल कंपनियां स्मार्टफोन लॉन्च करती हैं लेकिन रियलमी एक ऐसी स्मार्टफोन कंपनी है जिसनें कम कीमतों के बावजूद मोबाइल में अच्छे फीचर्स देकर लोगों का भरोसा जीता है। रियलमी ऐसी कंपनी है जो खास तौर पर छात्रों,आम यूजर्स, माता-पिता और पहली बार स्मार्टफोन लेने वालों को बेहतरीन विकल्प देता है।
आज हम इस लेख best realme phones under 10000 के माध्यम से यह जानेंगे कि 10000 के अंदर आप कौन-कौन से रियलमी फोंस को खरीद सकते हैं इनके फीचर्स क्या है और कौन सा मोबाइल आपके लिए बेस्ट रहेगा।
1. Realme c25s


मुख्य फीचर्स:
• Processor : MediaTek helio G85
• Ram: 4GB / 6GB
• storage: 64GB/ 128 GB
• display: 6.5 inch HD+
• battery: 6000 mAh
• charging: 18 w
• rear camera: 48 MP + 2 mp + 2 MP
• front camera: 8 MP
परफॉर्मेंस:
इस स्मार्टफोन में आपको 6000 mAh की पावरफुल बैटरी मिल जाती है जो कि इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है सामान्य इस्तेमाल पर इसकी बैटरी आराम से 2 दिन तक चल सकती है इस बैटरी का बैकअप वीडियो देखने और कॉलिंग में शानदार है।
ओवरव्यू:
Realme c25s उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें फोन में अच्छा बैटरी बैकअप चाहिए या जो फोन का इस्तेमाल ज्यादातर कॉलिंग सोशल मीडिया और वीडियो देखने के लिए करते हो या जो लोग फोन को दिन में बार-बार चार्ज नहीं करना चाहते हों।
किसके लिए सही है?
यह फोन छात्रों के लिए काफी अच्छा है इसके साथ ही बुजुर्गों के लिए भी यह एक बढ़िया विकल्प है।
2. Realme norzo 50A


मुख्य फीचर्स:
• processor: MediaTek heilo G85
• Ram: 4GB / 6GB
• storage: 64GB / 128GB
• display: 6.5 inch HD+
• battery: 6000 mAh
• camera: 50 MP + 2 mp + 2 MP
परफॉर्मेंस:
रियलमी के इस मोबाइल में भी आपको 6000 mAh की पावरफुल बैटरी मिल जाती है यह मॉडल परफॉर्मेंस के मामले में c25s के मुकाबले बेहतर है साथ ही इस फोन में कैजुअल गेम्स भी बढ़िया चलते हैं।
ओवरव्यू:
Realme nazo 50A मॉडल आपको बैटरी बैकअप कैमरा और परफॉर्मेंस तीनों में ही संतुलन देता है
किसके लिए सही है?
इस मोबाइल को सोशल मीडिया यूजर्स और छात्रों के लिए एक बढ़िया स्मार्टफोन के विकल्प के रूप में देखा जाता है।
3. Realme c61


मुख्य फीचर्स:
• Ram: 4GB
• storage: 64GB
• display: 6.7 inch HD+
• battery: 5000 mAh
• charging: 33 w
• camera: 32MP + 2 MP
परफॉर्मेंस:
रियलमी का यह c61 मॉडल परफॉर्मेंस के नजरिया से काफी बढ़िया विकल्प है यह फोन मजबूती के दृष्टि से भी बहुत ही ज्यादा अच्छा है।
ओवरव्यू:
रियलमी का C61 उन लोगों के लिए है जो अपने फोन में बड़ा स्क्रीन चाहते हैं तथा जो फोन को काफी रफ़-टफ तरीके से इस्तेमाल करते हैं या जो लोग गेमिंग ना करते हों ।
किसके लिए सही है?
यह फोन माता-पिता घर के बड़े बुजुर्गों और ऑफिस यूजर्स के इस्तेमाल की दृष्टि से एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है।
4. Realme norzo 80 Lite


मुख्य फीचर्स:
• Ram: 4GB
• storage: 64GB
• display: 6.7 inch HD+
• battery: 5000 mAh
• charging: 33w
परफॉर्मेंस:
परफॉर्मेंस के मामले में रियलमी का यह narzo 80 lite ऑनलाइन क्लास करने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प है क्योंकि इसकी बैटरी बैकअप काफी अच्छी है साथ ही इसमें सिंपल यूआई भी दिया गया है।
ओवरव्यू:
10000 के बजट के अंदर आने वाले फोंस में यह काफी बेहतरीन फोन है क्योंकि यह फोन बाकी फोंस के मुकाबले काफी हल्का अच्छी बैटरी बैकअप और सिंपल यूआई के साथ आता है।
किसके लिए सही है?
यह फोन उन छात्रों के लिए सही है जो ऑनलाइन क्लासेस करते हैं तथा उन लोगों के लिए भी अच्छा है जिन्हें हल्के फोंस काफी ज्यादा पसंद आते हैं।
5. Realme c71


मुख्य फीचर्स:
• Ram: 4GB / 6GB
• storage: 64GB /128GB
• display: 6.74 inch HD+
• battery: 5000 mAh
• charging: 33w
• camera: 50 MP
परफॉर्मेंस :
रियलमी का यह c71 मॉडल परफॉर्मेंस के मामले में काफी शानदार है क्योंकि इसमें आपको बैटरी कैमरा और डिस्प्ले सबका काफी अच्छा खासा बैलेंस मिल जाता है।
ओवरव्यू:
यह फोन एक ऑलराउंडर मोबाइल की तरह काम करता है । इस फोन में आपको नया डिजाइन और अच्छा कैमरा भी मिल जाता है जिसके कारण रियलमी का यह मॉडल लोगों को काफी पसंद आता है।
किसके लिए अच्छा है?
यह फोन डेली मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छा है साथी यह फोन उन लोगों के लिए भी बढ़िया है जो बेस्ट ऑलराउंडर मोबाइल चाहते हों।
कौन सा फोन किसके लिए सही?
Battery backup: realme C 25 s / narzo 50A
Best camera: narzo 50A/ c71
Strongness : realme c61
Overall best: realme C71
Also Read:क्या आपका नया फ़ोन गर्म हो रहा है? जाने समाधान, बैटरी टिप्स और Over heating को रोकने के सही तरीके।
FAQ’s
Q1. किस रियलमी फोन की बैटरी सबसे ज्यादा चलती है?
Realme C25s और realme narzo 50A में 6000 mAh की बैटरी मिलती है जो सामान इस्तेमाल में 2 दिन तक आराम से चल सकती है।
Q2. क्या 10000 के अंदर आने वाले रियलमी के फोन स्टूडेंट के लिए अच्छे हैं?
हाँ, 10000 के अंदर आने वाले रियलमी के फोन स्टूडेंट के लिए काफी अच्छे हैं क्योंकि इनमें स्टूडेंट आराम से ऑनलाइन क्लासेस कर सकते हैं साथ ही बाकी चीजों का भी इस्तेमाल बड़े आराम से कर सकते हैं।
Also Read:नया स्मार्टफोन खरीदा है? जानिए 2025 में नए फोन को सेट करने के सबसे बेहतरीन तरीके ।
निष्कर्ष :
आज के दौर में जहां स्मार्टफोन लोगों के जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है वही एक कड़वा सच यह भी है कि सभी लोग मोबाइल नहीं खरीद पाते हैं जैसे स्टूडेंट या कई गरीब लोग जो बड़ी मुश्किल से अपना गुजारा कर पाते हैं लेकिन महंगा न सही पर कुछ बजट के फोंस ऐसे होते हैं जिन्हें वह खरीद सकते हैं और रियलमी एक ऐसी ही मोबाइल कंपनी है जो कम बजट में भी बहुत सारे अच्छे फोंस बढ़िया फीचर्स के साथ उपलब्ध कराती है।
हमने आज ऊपर दिए हुए लेख best realme phones under 10000 के माध्यम से यह जाना की रियलमी के कौन-कौन से फोंस 10000 के बजट में आते हैं और कौन से फोन किसके लिए सही रहेंगे।